टीकमगढ़। शासन के आदेशानुसार तथा कलेक्टर श्री विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन मंे प्रदेशव्यापी विक्रमोत्सव 2026 कोटि सूर्य उपासना कार्यक्रम का टीकमगढ़ जिले में भी आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश संस्कृत विभाग एवं मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय, भोपाल तथा जिला प्रशासन के समन्वय से गुड़ी पड़वा के पावन अवसर पर विक्रम संवत 2083 के आरंभ के उपलक्ष्य में स्थानीय उत्सव भवन में सूर्य उपासना कार्यक्रम विक्रमोत्सव का आयोजन किया किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संत स्वामी चैकी वाले बाबा विजय राघव सरकार, पीठाधीश्वर एवं केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल विश्व हिंदू परिषद, श्री विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा तथा अपर कलेक्टर श्री शिवप्रसाद मंडराह ने मां सरस्वती का पूजन तथा दीप प्रज्जवलन कर किया। तत्पश्चात ब्रह्मध्वज की स्थापना की गई, जो भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक है।
कार्यक्रम में शासन के निर्देशानुसार भारतीय संस्कृति, परंपरा एवं गौरवशाली इतिहास केा जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से नाट्य मंचन के माध्यम से कलाकारों ने सम्राट विक्रमादित्य जी के जीवन चित्रण की शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें मध्य प्रदेश नाट्य विद्यालय के निदेशक श्री संजय श्रीवास्तव के निर्देशन में नाट्य दल का संचालन पाहुना लोक जन समिति टीकमगढ़ के नाट्य दल निर्देशक श्री संदीप श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संत स्वामी चैकी वाले बाबा विजय राघव सरकार, श्री विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि श्री अनुराग वर्मा, अपर कलेक्टर श्री मंडराह ने अपने उद्बोधन में सम्राट विक्रमादित्य के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम के समापन उपरांत सभी अतिथियों एवं अधिकारियों ने नजरबाग परिसर में पहुंचकर ध्वज पूजन किया तथा मंदिर के ऊपर ब्रह्मध्वज की स्थापना की गई। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री वीरेन्द्र चंसोरिया एवं श्री रणवीर सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि श्री प्रजातंत्र गंगेले श्रीमती विभा श्रीवास्तव, श्रीमती पूनम अग्रवाल, श्री अंकित सिंह तोमर, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लिटोरिया, डिप्टी कलेक्टर श्री सुशील कुमार तोमर, डीईओ श्री एच.एस. चैहान, नोडल अधिकारी डीपीसी श्री पी.आर. त्रिपाठी, जिला योजना अधिकारी श्री सी.एल. अहिरवार, एडीपीसी श्री सिद्धार्थ जैन, एपीसी श्री शैलेष श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

