टीकमगढ़ । श्री दिगंबर जैन मंदिर लार मे आयोजित होने वाले श्रीमज्जिनेंद्र जिनबिम्ब पंच कल्याणक मानस्तम्भ प्रतिष्ठा महोत्सव में बनने वाले भगवान तीर्थंकर के माता -पिता की गोद भराई की रस्म पूरी की गई।
पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में भगवान तीर्थंकर के माता-पिता बनने का परम सौभाग्य श्रीमती शोभा जैन,सवाई चौधरी ज्ञान चन्द्र जैन को प्राप्त हुआ। जैन समाज की महिलाओं ने भजन कीर्तन के साथ मंगल गीत गाए। साथ ही नारियल, काजू, बादाम, किशमिश, मखाने एवं मावा से भगवान के माता-पिता की गोद भराई की रस्म बड़े ही भक्ति भाव उल्लासपूर्वक की गई, एवं तिलक, पगड़ी व शॉल पहनाकर सम्मान किया गया।एवं इस अवसर पर सौधर्म इन्द्र की भूमिका निभा रहे सवाई चौधरी मनीष जैन सचि इन्द्राणी श्रीमती पूनम जैन का सभी समाजजन ने सॉल श्रीफल एवं अंग बस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।यह कार्यक्रम् महावीर विहार कॉलोनी में स्थित धर्मशाला मे आयोजित किया गया। इस मौके पर राजकुमार जैन शिक्षक,वीरेन्द्र सापोंन,अंकित जैन,ज्ञानचंद्र,नीरज जैन,सुरेन्द्र सापोंन,सवाई चौधरी जिनेश जैन,आशीष चौधरी,पं.कमल कुमार शास्त्री,पुष्पेंद्र सिंघई,दिनेश जैन,विजय जैन लार चौधरी पवन जैन सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।प्रचरमंत्री मुकेश जैन ने बताया कि 28 मार्च से 02 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्रीमज्जिनेन्द्र जिन बिम्ब पंच कल्याणक मानस्तम्भ प्रतिष्ठा,गजरथ महोत्सव एवं विश्व शांति महायज्ञ की तैयारी उच्च स्तर की जा रही है।यह भव्य आयोजन श्री 108 पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज के मंगल पावन सानिध्य किया जा रहा है,जिसमे सम्पूर्ण देश के कोने कोने से श्रदालु समलित होगे। प्रेस को यह तमाम जानकारी मुकेश जैन लार ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

