टीकमगढ़ । जिले में आगामी त्योहारों के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय एवं सतर्क है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों को अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखने एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में थाना देहात पुलिस द्वारा दिनांक 20 मार्च 2026 को बड़ौरा घाट क्षेत्र में अवैध जुआ गतिविधियों के विरुद्ध सुनियोजित एवं प्रभावी रेड कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी राहुल कटरे के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा सफलतापूर्वक संपादित की गई। पुलिस ने रेड कार्यवाही के दौरान 07 जुआरियों को दबोचा है जिनमें मुख्यालय से लगे ग्राम सुनवाहा सहित कुछेक नगर टीकमगढ़ के जुआरी सम्मिलित हैं। इनके कब्जे से 68,800 रुपए नगद राशि एवं 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। थाना देहात में धारा 13 जुआ एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है। इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव सहित पुलिस टीम के सदस्य प्र.आर. रामरतन, सतीश शर्मा, आरक्षक मनोज, मुकेश, अरविंद, अरबाज, जितेंद्र, कमल एवं एनआरएस मनीष रजक की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने कहा है कि त्योहारों के दौरान जिले में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस द्वारा सतत निगरानी रखी जा रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
जिले के पुलिस प्रशासन ने समस्त नागरिकों से अपील की है कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें, अफवाहों से दूर रहें एवं शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाएं।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

