टीकमगढ़। वीरांगना अवंती बाई लोधी की वीरता और त्याग को समर्पित एक भव्य काव्य गोष्ठी का आयोजन सिटी स्टार पब्लिक स्कूल, टीकमगढ़ में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मप्र लेखक संघ के अध्यक्ष राजीव नामदेव ‘राना लिधौरी’ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती मीरा खरे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में बुंदेली कवि प्रभुदयाल श्रीवास्तव ‘पीयूष’, वरिष्ठ समाजसेवी राघवेन्द्र सिंह राजपूत तथा शिक्षक रामबगस राजपूत मंचासीन रहे।
कार्यक्रम का आयोजन हरबल सिंह लोधी एवं गोकुल प्रसाद राजपूत द्वारा किया गया, वहीं मंच संचालन एवं संयोजन की जिम्मेदारी प्रमोद गुप्ता ‘मृदुल’ ने निभाई। कार्यक्रम की शुरुआत वीरेन्द्र चंसौरिया द्वारा सरस्वती वंदना से की गई, जिसके बाद काव्य गोष्ठी का विधिवत शुभारंभ हुआ।
काव्य गोष्ठी में उपस्थित कवियों ने वीरांगना अवंती बाई लोधी के शौर्य, बलिदान और देशभक्ति पर आधारित ओजपूर्ण कविताओं का पाठ किया, जिसने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।
इस अवसर पर शहर के अनेक प्रतिष्ठित कवि एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे, जिनमें रामगोपाल रैकवार, पूरन चन्द्र गुप्ता, ओमप्रकाश तिवारी, कमलेश सेन, मीनू गुप्ता, सत्य नारायण तिवारी, अनवर साहिल, रविन्द्र यादव, विजय मेहरा, गुलाब यादव ‘भाऊ’, स्वप्निल तिवारी, शकील खान, दयाली विश्वकर्मा, एस. पी. शुक्ला सहित राजपूत समाज के वरिष्ठजन शामिल रहे।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य आयोजक हरबल सिंह लोधी द्वारा सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

