टीकमगढ़। दिनांक 23 मार्च 2026 को मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल भदौरिया की अध्यक्षता में नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी शाखा प्रभारियों एवं कर्मचारियों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यालयीन कार्यप्रणाली में सुधार के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी द्वारा कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। गुटखा थूकते पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी पर 1000 रुपए का जुर्माना लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि कार्यालय का वातावरण स्वच्छ एवं अनुशासित बना रहे।
जल गंगा संवर्धन योजना पर विशेष फोकस
बैठक में शासन की महत्वपूर्ण ‘जल गंगा संवर्धन योजना’ (19 मार्च से 30 जून तक) के प्रभावी संचालन हेतु उपयंत्रियों एवं सफाई शाखा प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के लिए कहा गया।
जनगणना एवं निर्माण कार्यों की तैयारियों के निर्देश
इसके साथ ही जनगणना पूर्व की तैयारियों को समय पर पूर्ण करने, हितग्राही मूलक योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान केंद्रित करने तथा स्वीकृत निर्माण कार्यों के कार्यादेश जारी कर गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
बैठक में समस्त उपयंत्री एवं नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

