टीकमगढ़ । जिले में कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सतत एवं संगठित कार्रवाई की जा रही है। इस क्रम में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करें तथा आवश्यकतानुसार उन्हें बाउंड ओवर कराया जाए।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़,जतारा के मार्गदर्शन में वर्ष 2026 के दौरान जिला स्तर पर विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के अंतर्गत जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में संदिग्ध एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई।
उक्त अभियान के अंतर्गत धारा 107/116 जाफौ में 3032 व्यक्तियों, धारा 151 जाफौ में 114 व्यक्तियों, धारा 145 जाफौ में 66 व्यक्तियों एवं धारा 110 जाफौ में 84 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें बाउंड ओवर कराया गया। इस प्रभावी एवं सतत कार्रवाई के परिणामस्वरूप जिले में आपराधिक गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित हो रहा है तथा कानून व्यवस्था की स्थिति सुदृढ़ बनी हुई है। पुलिस द्वारा अपराध नियंत्रण एवं जन सुरक्षा के उद्देश्य से इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रखी जाएगी।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

