टीकमगढ़। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिले में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में फरार आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने मुखबिर तंत्र को सक्रिय रखने एवं तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसी क्रम में दिनांक 12 13 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि को फरियादी भूपेन्द्र सिंह उम्र 44 वर्ष निवासी पानी की टंकी के पास टीकमगढ़ की गैरेज में खड़ी चार पहिया वाहन एवं स्कूटी में आगजनी करने तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में थाना कोतवाली मे विभिन्न धाराओं में बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
विवेचना के दौरान आरोपी रूद्र प्रताप सिंह तोमर पुत्र स्वर्गीय ब्रजेश सिंह तोमर निवासी ग्राम फिरोजपुर थाना दिगौड़ा वर्तमान निवासी पुरानी टेहरी टीकमगढ़ घटना के बाद से फरार चल रहा था।
दिनांक 22 मार्च 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस टीम ने आरोपी को मुकुल पैथोलॉजी के सामने झांसी रोड टीकमगढ़ से अभिरक्षा में लिया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
इन पुलिसकर्मियों की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक रवि भूषण पाठक उप निरीक्षक राजवीर सिंह उप निरीक्षक नौने सिंह परिहार प्रधान आरक्षक गजाधर मुकेश राय रतिराम अहिरवार आरक्षक रजित दांगी ऋषि बाबू राय अजय पटेल एवं सत्यदेव प्रजापति का विशेष योगदान रहा।
पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान जिले में अपराधियों के विरुद्ध सख्त संदेश देने के साथ ही कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने में प्रभावी साबित हो रहा है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

