टीकमगढ़। सोमवार 23 मार्च 2026 को गुहराज निषाद राज जी की जयंती के अवसर पर रैकवार माझी समाज द्वारा नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जहां इस अवसर पर शोभा यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया नगर के स्थानीय कटरा बाजार में समाजसेवी भाजपा युवा नेता एवं पूर्व पार्षद संतोष चौरसिया और उनके सहयोगियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि रैकवार माझी समाज द्वारा अपने इष्ट निषाद राज जी की जयंती बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाई जहां अनेक धार्मिक कार्यक्रमों सहित नगर में भव्य गाजे- बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई जिसमें रैकवार माझी समाज के वरिष्ठ जनो सहित सहजातीय भाई-बंधु सपरिवार सम्मिलित हुए।