टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय ने निर्देशित किया है कि घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक गतिविधियों में उपयोग करते पाये जाने पर कार्यवाही की जाये। इसीक्रम में आज कलेक्टर श्री श्रोत्रिय के निर्देशानुसार जिला आपूर्ति अधिकारी श्री कुलदीप मौय के निर्देशन में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा ईदगाह के पास स्थित चाट-चौपाटी का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान व्यावसायिक गतिविधियों में घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग पाया गया। इस पर संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए घरेलू गैस सिलेंडर जप्त किए गए। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है और इस प्रकार की अनियमितताओं पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

