टीकमगढ़ । नागरिकों के साथ विश्वासपूर्ण संबंध स्थापित करने तथा पुलिस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के उद्देश्य से जिला पुलिस टीकमगढ़ द्वारा संचालित साप्ताहिक जनसुनवाई एवं नागरिक संवाद पहल प्रभावी परिणाम दे रही है। यह पहल समस्याओं के समाधान के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा, विश्वास और सहभागिता की भावना को सुदृढ़ कर रही है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में यह व्यवस्था एक जनोन्मुखी पुलिसिंग मॉडल के रूप में उभर रही है, जहां संवाद के माध्यम से समाधान को प्राथमिकता दी जा रही है। दिनांक 24 मार्च 2026 को जिला मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह कुशवाह एवं एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे की उपस्थिति में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान प्रत्येक आवेदक को अपनी बात रखने का पूरा अवसर दिया गया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ सुना गया, जिससे उपस्थित नागरिकों में विश्वास का वातावरण सुदृढ़ हुआ। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त आवेदनों को प्राथमिकता के साथ पंजीबद्ध किया गया कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया लंबित प्रकरणों में निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच के निर्देश दिए गए नागरिकों को खुलकर अपनी समस्याएं रखने के लिए प्रेरित किया गया विशेष रूप से महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगजनों एवं जरूरतमंद वर्ग की समस्याओं को प्राथमिकता देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। इस पहल को थाना एवं चौकी स्तर तक प्रभावी रूप से लागू किया गया है, जिससे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही अपनी समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल रही है और उन्हें अनावश्यक दूरी तय करने की आवश्यकता नहीं पड़ रही। इस जनसुनवाई प्रणाली के सकारात्मक परिणाम स्पष्ट रूप से सामने आए हैं। जिला स्तर पर प्राप्त शिकायतों में लगभग 36 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो पुलिस की सक्रियता और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाता है। सीधा संवाद ही विश्वास की सबसे मजबूत नींव है। हमारा प्रयास है कि प्रत्येक नागरिक को न्याय, सुरक्षा और सम्मान का अनुभव हो तथा उसकी समस्या का समाधान समय पर हो। जिला पुलिस संवाद संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ एक सुरक्षित, भरोसेमंद एवं सहभागी समाज के निर्माण के लिए निरंतर कार्यरत है।

