टीकमगढ़। 27 मार्च 2026 शुक्रवार के दिन अंचल भर में श्री राम नवमी बडे़ ही उत्साह से मनाई गई इस मौके पर श्री राम मंदिरों में भव्यता के साथ भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्म उत्सव भक्तों ने मनाया जहां इस अवसर पर अनेक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं भक्तों ने मदिरों में पहुंचकर श्री राम नवमी का पूरा धर्म- लाभ अर्जित किया। वहीं दूसरी ओर चैत्र माह की नवदुर्गा के चलते नवमी तिथि होने के कारण देवी मंदिरों पर जवारों का विसर्जन किया गया जहां क्षेत्र भर में देवी मंदिरों पर भक्तों की अपार भीड़ उमड़ी और भक्तों ने देवी मंदिरों पर पहुंच कर जवारों का विसर्जन किया एवं चैत्र नवमी का पुण्य-लाभ कमाया। इस मौके पर देवी मंदिरों में भी भक्तों की भीड़ जुटी रही। श्री रामनवमी के अवसर पर नगर टीकमगढ़ में भव्य शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने शामिल होकर इस शोभायात्रा का धर्म-लाभ कमाया वही शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया शोभा यात्रा में भक्त गाते, झूमते, नाचते नजर आए और उमंग और उत्साह के साथ मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव भक्तों ने मनाया शोभायात्रा नगर के मुख्य मार्गों और मुख्य चौराहों से निकाली गई जहां इसकी शुरुआत नजर बाग मंदिर से की गई। उल्लेखनीय है कि भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव श्री रामनवमी मनाई गई। वहीं दूसरी ओर चैत्र नवदुर्गा महोत्सव के चलते देवी मंदिरों पर जवारों का विसर्जन भी भक्तों ने पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ पहुंचकर किया। इस अवसर पर जिले भर देवी मंदिरों सहित शोभायात्राओं के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद रहा और व्यवस्थाओं में पूरी तत्परता के साथ जुटा रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

