टीकमगढ़। बुडे़रा क्षेत्र के निकटवर्ति श्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर लार मे आयोजित होने वाले श्रीमज्जिनेन्द्र जिन बिम्ब पंचकल्याणक मानस्तम्भ प्रतिष्ठा एवं गजरथ महोत्सव के पहले दिवस घटयात्रा जुलूस निकला गया एवं श्री 108 पट्टाचार्य श्री विशुद्ध सागर जी ससंघ की भव्य मंगल अगवानी की गई जिसमे बगगी घोड़े, हाथी,बैंड-बाजे डी जे,रमतूला बुन्देली राबला पार्टी एवं जेसीबी द्वारा की गई पुष्प बर्षा मुख्य आकर्षण का केन्द्र रहा। इस अवसर पर श्रद्धा,भक्ति और विश्वास का ऐसा संगम देखने को मिला कि पूरा मार्ग धर्ममय वातावरण में परिवर्तित हो गया और मुनि श्री के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। घटयात्रा के दौरान मार्ग में रंगोली का सुंदर चित्रण किया गया जिसे देखकर श्रद्धालुओं की आस्था चरम पर दिखाई दी।बगगी घोड़े,हाथी,बैंड-बाजे और आकर्षक धार्मिक झांकियों के साथ निकली घटयात्रा ने अगवानी को भव्य स्वरूप प्रदान किया। बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग हर वर्ग के श्रद्धालु मार्ग के दोनों ओर खड़े होकर मुनि श्री के दर्शन करते नजर आए।दर्जनों बच्चे भी सजे धजे और हाथों में ध्वजा लिए साथ चल रहे थे। इसके अलावा सकल जैन समाज और अन्य लोग घट यात्रा में शामिल थे।जहां से भी घट यात्रा नगर की सड़कों से निकली लोगों ने पुष्प वर्षा कर और भगवान जिनेंद्र की जय जय कार करते स्वागत किया।जिससे पूरा नगर अयोध्या नगरी जैसा लग रहा था। पंचकल्याणक में भगवान मातापिता के स्वरूप को धारण करने वाले भी एक रथ पर सवार होकर चल रहे थे। इसके अलावा घटयात्रा में करीब 300 से ज्यादा जैन जैनेत्तर् महिलाएं अपने सिरों पर कलश धारण किए और लाल वस्त्र पहने नंगे पांव घट यात्रा में साथ चल रही थी।पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर महाराज ससंघ घट यात्रा में अपनी कृपा बरसाते चल रहे थे।पूरे नगर को बंघनबार से सजाया गया तथा रंग विरंगी रांगोली से सजावट की गई।श्रद्धालुओं ने मुनि संघ की अगवानी मे पलक पांवड़े बिछा दिये एवं लार नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया व जगह-जगह स्वागत द्वार बनाये गये।जब पट्टाचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज घटयात्रा मे पहुंचे तो एकाएक उल्लास और उमंग छा गई। पूरा कस्बा भगवान महावीर और विशुद्ध सागर जी के जयकारों से गुन्जने लगी। श्रद्धालु महिला-पुरूष संतों की अगवानी में झूमने-नाचने व भक्ति गीत गाने लगे। प्रचार मंत्री मुकेश जैन एवं मीडिय प्रभारी प्रभात जैन ने बताया कि देवज्ञा,गुरु आज्ञा,तीर्थमंडल पूजन,ध्वाजारोहण, दोपहर में यज्ञ मंडल विधान आचार्य श्री के मंगल प्रवचन,रात्रि मे इन्द्र दरवार,तत्वचर्चा,कुबेर इन्द्र द्वारा अयोध्या की रचना,रत्न वृष्ट्री,छप्पन कुमारियो द्वारा माता की सेवा,सोलह स्वपन,गर्भ कल्याणक की यंत्रिक क्रियाएं एवं अनुनय बालिका मंडल द्वारा भव्य नाटक का मंचन किया। प्रेस को यह तमाम जानकारी मुकेश जैन लार ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

