टीकमगढ़। शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा के विरोध में रविवार शाम एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक के नाम संबोधित करते हुए उनके प्रतिनिधि अनुराग वर्मा को दिया गया, जिसमें शिक्षकों ने टीईटी परीक्षा को रोकने की मांग प्रमुख रूप से उठाई।
ज्ञापन में कहा गया कि टीईटी परीक्षा को निरस्त करने के लिए केवल माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं भारत सरकार ही उचित निर्णय ले सकते हैं। इसके लिए शिक्षकों ने सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिकाएं दायर कराने तथा उन्हें टीईटी से मुक्त रखने की मांग की। साथ ही यह भी कहा गया कि सांसद के माध्यम से इस विषय को लोकसभा में उठाया जाए, ताकि शिक्षकों की समस्याओं का समाधान हो सके। इस दौरान जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार नापित ने ज्ञापन के प्रमुख बिंदुओं को सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा के समक्ष विस्तार से रखा। कार्यक्रम में संभागीय सचिव बुद्ध सागर सिंह, जिला संगठन मंत्री जगदीश दुबे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रवि यादव, विवेक यादव, सुरेंद्र कुमार स्वर्णकार, नरेंद्र कुमार नरवरिया, रोहित मिश्रा, रक्ष्यपाल सिंह, मुकेश सेन, सुनील तिवारी, अर्चना दीक्षित, नीलपा द्विवेदी, सविता जैन, पुष्प जैन, पूनम सोनी, सीमा जैन, रामभरोसे नामदेव, प्रताप सिंह, सरोज सोनी सहित सैकड़ों शिक्षकों ने भागीदारी कर अपनी एकजुटता दिखाई। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आगे भी आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होंगे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

