टीकमगढ़। जिले में नशे पर अंकुश लगाने एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को मुखबिर तंत्र मजबूत कर अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
मुखबिर सूचना पर त्वरित कार्रवाई
इसी क्रम में थाना देहात अंतर्गत चौकी मजना क्षेत्र में 30 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध शराब लेकर कस्बा मजना से बनपूरा की ओर जा रहे हैं। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उप निरीक्षक वीणा विश्वकर्मा ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू की।
घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी
पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर संदिग्ध मोटरसाइकिल को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी भागने लगे। तत्पश्चात पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया।
बोरी में मिली बड़ी मात्रा में शराब
जांच के दौरान मोटरसाइकिल पर रखी बोरी से 320 क्वार्टर प्लेन देशी मदिरा बरामद हुई। आरोपियों से शराब परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वे कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके।
दो आरोपी गिरफ्तार, मामला दर्ज
पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम यादवेंद्र सिंह ठाकुर एवं रामसिंह ठाकुर, निवासी बनपूरा बताए। दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया।
₹1.12 लाख का मशरूका जप्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 320 क्वार्टर देशी मदिरा (लगभग 57 लीटर 600 मिली) जिसकी कीमत करीब ₹32,000 तथा एक हीरो आई स्मार्ट मोटरसाइकिल कीमत लगभग ₹80,000 जप्त की। कुल मिलाकर ₹1,12,000 का मशरूका जब्त किया गया।
अभियान आगे भी रहेगा जारी
पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब एवं अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस तरह की सख्त कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
उक्त कार्रवाई में चौकी प्रभारी मजना उप निरीक्षक वीणा विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक ताज्जुद्दीन खान, आरक्षक राहुल यादव, हलकाई यादव, तेजराम, रितेश, अरविंद निरंजन एवं मुकेश की सराहनीय भूमिका रही।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

