टीकमगढ़। मंगलवार 31 मार्च 2026 को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 26 स्थित महेंद्र कूप पर श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद प्रतिनिधि पंकज प्रजापति, जनप्रतिनिधि एवं वार्डवासियों ने भाग लेकर जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
स्वच्छता और जल संरक्षण पर दिया जोर
कार्यक्रम के दौरान जल स्रोतों की साफ-सफाई, संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामूहिक श्रमदान किया गया। महेंद्र कूप के आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता दल द्वारा व्यापक सफाई कराई गई। इस अवसर पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री भदौरिया ने स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 के संबंध में वार्डवासियों से चर्चा कर सहयोग की अपील की।
अधिकारियों-कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी
कार्यक्रम में नगर पालिका उपयंत्री दीपक विश्वकर्मा, विजय यादव, सफाई प्रभारी राकेश वाल्मीकि, रवि वाल्मीकि, मोहन वाल्मीकि सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक श्रमदान कर अभियान को सफल बनाया।
जनभागीदारी बढ़ाने की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से जल संरक्षण के इस महत्वपूर्ण अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और इसे जन आंदोलन का रूप देने की अपील की। ज्ञातव्य है कि नगर पालिका इस अभियान के तहत नई जल संरचनाओं की सफाई के साथ-साथ पूर्व में स्वच्छ की गई संरचनाओं की पुनः सफाई (रिक्लीनिंग) भी कर रही है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

