
algolist: 0;
multi-frame: 1;
brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: weather?Intermittent clouds, icon:1, weatherInfo:102;temperature: 46;
क्षेत्र के अध्यक्ष सुनील जैन प्रेस ने जानकारी देते हुए बताया कि पपौरा जी दिगंबर जैन समाज का एक अत्यंत प्राचीन और श्रद्धा का केंद्र है। यहां समतल भूमि पर 108 जिन मंदिर स्थित हैं, जिन्हें लगभग 1200 वर्ष पुराना माना जाता है। यह क्षेत्र प्राचीन काल से साधु-संतों की तपोभूमि और आराधना स्थल रहा है, जहां का आध्यात्मिक वातावरण श्रद्धालुओं को धर्म, तप और संयम की प्रेरणा देता है।
आयोजन समिति के महामंत्री विनय सुनवाहा ने बताया कि पंचकल्याणक महोत्सव में तीर्थंकर भगवान के जीवन के पांच प्रमुख कल्याणकों—गर्भ, जन्म, तप, दीक्षा, ज्ञान और मोक्ष—का उत्सवपूर्वक आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 7 अप्रैल 2026 को टीकमगढ़ से निकलने वाली घटयात्रा के साथ प्रारंभ होगा।
महोत्सव का विशेष आकर्षण भगवान मुनिसुव्रतनाथ जी की 21 फीट पद्मासन प्रतिमा, भगवान भरत जी की 41 फीट उत्तुंग प्रतिमा तथा भगवान बाहुबली स्वामी जी की 41 फीट भव्य प्रतिमा सहित विभिन्न जिनबिंबों की प्राण-प्रतिष्ठा रहेगी। यह अवसर श्रद्धालुओं के लिए अत्यंत पुण्यदायी और अलौकिक माना जा रहा है।
मीडिया प्रभारी एवं उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र केशवगढ़ ने बताया कि महोत्सव के दौरान प्रतिदिन प्रातः पूजन, अभिषेक, शांति धारा एवं विविध धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मुनिराज के ससंघ सान्निध्य में धर्मसभाएं, प्रवचन और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, जिनमें जैन धर्म के मूल सिद्धांत—अहिंसा, सत्य, अपरिग्रह और अनेकांतवाद—पर प्रकाश डाला जाएगा।
बताया गया कि पूज्य विशुद्धसागर जी महामुनिराज लगभग 96 हजार किलोमीटर की पदयात्रा पूर्ण कर चुके हैं और लगभग 9 वर्षों बाद 4 अप्रैल 2026 को प्रातः 8 बजे पपौरा जी में पुनः आगमन करेंगे, जिसे लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह है।
महोत्सव के दौरान विभिन्न दानवीर परिवारों द्वारा भव्य प्रतिमाओं की स्थापना कराई जा रही है। साथ ही धार्मिक झांकियां, सांस्कृतिक कार्यक्रम और समाज सेवा से जुड़े आयोजन भी किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रहेगी।
आयोजन समिति के अध्यक्ष विजय तैवरैया एवं मंत्री पवन सतभैया ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं, माताओं-बहनों और युवाओं से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ प्राप्त करें और महोत्सव को सफल बनाएं।
प्रेस वार्ता के दौरान श्री उत्तम मौगना, श्री सनत जैन, श्री अरुण सुनवाहा, श्री अजय मोदी, श्री कैलाश जैन, श्री अभय तेवरैया सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन श्री 1008 दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र पपौरा जी प्रबंधकारिणी समिति एवं सकल दिगंबर जैन समाज टीकमगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

