टीकमगढ़, 1 अप्रैल 2026 शासन के निर्देशानुसार जिलेभर में “स्कूल चलें हम” अभियान के अंतर्गत नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 की शुरुआत उत्साह और उमंग के साथ की गई। इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक शाला बड़माड़ई रिगौरा में प्रवेशोत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय पहुंचे अतिथियों ने छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें वितरित कीं, ताकि नए सत्र की पढ़ाई में उन्हें किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। विद्यालय खुलने की खुशी बच्चों के चेहरों पर साफ झलक रही थी।
विद्यालय प्रबंधन द्वारा बच्चों का तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्री-प्राइमरी विंग में प्रवेशोत्सव को लेकर खासा उत्साह रहा, जहां बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को लेकर विद्यालय पहुंचे।
इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिताएं और प्रेरणादायक भाषणों का आयोजन किया गया, जिससे वातावरण पूरी तरह उत्सवमय बना रहा। वहीं, प्राइमरी कक्षाओं में प्रवेशोत्सव गीत-संगीत के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
प्रथम दिवस पर पिछले सत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर सम्मानित भी किया गया, जिससे अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिली।
कार्यक्रम में शिक्षिका श्रीमती शाहीन खातून, श्रीमती बबली जैन, श्रीमती चंदा देवी सिंह गोर सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

