टीकमगढ़ । प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित राज्य स्तरीय मुस्कान अभियान के अंतर्गत जिले में गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं की तलाश हेतु निरंतर प्रभावी एवं संवेदनशील कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में गुम नाबालिगों की तलाश हेतु मुखबिर तंत्र एवं आधुनिक तकनीकी संसाधनों का उपयोग करते हुए संभावित स्थानों पर सक्रियता से पहुंचकर उनकी शीघ्र एवं सुरक्षित दस्तयाबी सुनिश्चित करें।—-त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता—–इसी क्रम में थाना कुड़ीला में दर्ज अपराध क्रमांक 43/26, धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत अपहृत बालिका को थाना कुड़ीला पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना के आधार पर सुरक्षित दस्तयाब किया गया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूर्ण करने के पश्चात बालिका को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया, जिससे परिवार में पुनः खुशी का माहौल स्थापित हुआ।—-पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका—–इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी कुड़ीला उप निरीक्षक अरविंद यादव, सहायक उप निरीक्षक असलम खान, प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा सहित समस्त थाना स्टाफ की सक्रिय एवं सराहनीय भूमिका रही।—-निरंतर प्रयासों से बढ़ता विश्वास—- उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा अब तक मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी सहायता के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों एवं महानगरों से 39 से अधिक गुमशुदा नाबालिग बालक-बालिकाओं को सुरक्षित दस्तयाब कर उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है।
—-सुरक्षा और संवेदनशीलता की प्रतिबद्धता—पुलिस का ‘मुस्कान’ अभियान के तहत यह प्रयास निरंतर जारी है। इसका उद्देश्य हर गुमशुदा बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुंचाना, साथ ही समाज में विश्वास, सुरक्षा और संवेदनशीलता का वातावरण सुदृढ़ करना है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

