टीकमगढ़ । पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में पुलिस कर्मियों के समग्र कल्याण हेतु मानसिक, भावनात्मक एवं शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ करने के प्रयास निरंतर जारी हैं। इसी क्रम में पुलिस द्वारा एक सराहनीय पहल करते हुए नियमित साप्ताहिक ध्यान एवं आत्मचिंतन सत्रों का आयोजन प्रारंभ किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में आज दिनांक 05 अप्रैल 2026 को जिला मुख्यालय सहित सभी थाना एवं चौकी स्तर पर साप्ताहिक सामूहिक ध्यान सत्र आयोजित किए गए। इन सत्रों में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए ध्यान के माध्यम से मानसिक शांति, आत्मनियंत्रण एवं आंतरिक संतुलन का अनुभव किया।इन ध्यान सत्रों का उद्देश्य केवल कार्यजनित तनाव को कम करना नहीं, बल्कि पुलिस बल के भीतर आत्मविश्वास, धैर्य, एकाग्रता एवं सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करना भी है। ध्यान अभ्यास के माध्यम से कर्मियों को चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी संयमित, संतुलित एवं संवेदनशील व्यवहार बनाए रखने की प्रेरणा मिल रही है। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के मार्गदर्शन में संचालित यह पहल पुलिस बल को मानसिक रूप से सशक्त बनाकर जनसेवा को और अधिक मानवीय एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। एक संतुलित एवं जागरूक पुलिस बल समाज में सुरक्षा, विश्वास और सहयोग की भावना को और सुदृढ़ करता है। पुलिस द्वारा आरंभ किया गया यह प्रयास संगठनात्मक सुदृढ़ता एवं पुलिस कर्मियों के कल्याण की दिशा में एक सकारात्मक पहल है। भविष्य में भी ऐसे ध्यान एवं आत्मचिंतन सत्र नियमित रूप से आयोजित किए जाते रहेंगे, जिससे पुलिस बल की कार्यक्षमता एवं जनसेवा की गुणवत्ता में सतत सुधार सुनिश्चित किया जा सके।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

