टीकमगढ़। भाजपा युवा नेता एवं जतारा जनपद व मोहनगढ़ क्षेत्र की ग्राम पंचायत केशवगढ़ के सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ की भांजी हिमांशी जैन ललितपुर जिले के मड़ावरा निवासी ने पहली बार में यूपीपीएससी की परीक्षा पास कर 133वीं रैंक हांसिल की है और कमिश्नर बनीं हैं जिनका प्रथम अपने नगर मड़ावरा आगमन पर उनके परिजनों और सामाजिक जनों ने भव्य जोरदार स्वागत किया जिसमें पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ और उनके परिवार ने भी पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागिता की और प्रसन्नता जाहिर की उल्लेखनीय है कि हिमांशी जैन की और दो छोटी बहनें हैं जो पढ़ाई कर रही हैं एवं एक भाई है हिमांशी जैन के पिता का कोरोना काल में देहांत हो गया था मां और दो बहनों के साथ हिमांशी जैन ने अपनी मेहनत लगन से यह सफलता हांसिल की है जहां समाज के लोगों सहित अनेकों ने हिमांशी जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है पुष्पेंद्र जैन केशवगढ़ ने बताया कि पूरे परिवार में खुशी का माहौल है।

