टीकमगढ़ । ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच विश्वास, सहभागिता एवं सहयोग को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा संचालित बुंदेली जनसंवाद चौपाल एक प्रभावी एवं जन-केंद्रित पहल के रूप में निरंतर सकारात्मक परिणाम दे रही है। यह मंच पुलिसिंग को संवेदनशील एवं संवादपरक बनाते हुए नागरिकों को सीधे जोड़ने का कार्य कर रहा है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के मार्गदर्शन में पुलिस अधिकारी नियमित रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन से संवाद स्थापित कर रहे हैं। चौपाल के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए मौके पर ही समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। दिनांक 05 अप्रैल 2026 को थाना देहात , बुढ़ेरा, मोहनगढ़ चौकी अस्तोन, बंधा,देवरदा, खिरिया एवं मजना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में चौपालों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। पुलिस अधिकारियों द्वारा समस्याओं का त्वरित निराकरण किया गया, जिससे नागरिकों में संतोष एवं विश्वास की भावना और अधिक मजबूत हुई। चौपाल के दौरान नागरिकों को चोरी, घर एवं कृषि उपकरणों की सुरक्षा सहित अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी गई। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए भी प्रेरित किया गया। नागरिकों को निम्न महत्वपूर्ण विषयों पर सरल एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई है जिसके मुताबिक धार्मिक स्थलों की सुरक्षा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने का महत्व साइबर अपराधों से बचाव एवं हेल्पलाइन 1930 का उपयोग यातायात नियमों का पालन
अफवाहों से सतर्क रहने की आवश्यकता किसानों को फसलों की सुरक्षा, विशेष रूप से आगजनी की घटनाओं से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया तथा आपात स्थिति में पुलिस एवं अग्निशमन सेवाओं से तत्काल संपर्क करने की सलाह दी गई। आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए नागरिकों से आपसी भाईचारा, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही भ्रामक सूचनाओं एवं अफवाहों से दूर रहने का संदेश भी दिया गया। इस पहल के सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से सामने आए हैं। पुलिस और आमजन के बीच बढ़ते विश्वास के परिणामस्वरूप शिकायतों में लगभग 36 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है, जो इस अभियान की सफलता को दर्शाता है।—संदेश—-संवाद से विश्वास और विश्वास से सुरक्षा इसी में सशक्त समाज की नींव है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

