टीकमगढ़। गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एक दिवसीय प्रवास पर टीकमगढ़ पहुंचे। उनके आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और शहर के विभिन्न स्थानों पर उनका भव्य एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
नगर में पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी ने अपनी धर्मपत्नी लक्ष्मी गिरी के साथ हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पारंपरिक तरीके से सम्मान करते हुए उन्हें प्रतिमा भेंट की गई। स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका अभिनंदन किया और पार्टी के समर्थन में नारे भी लगाए।
युवा कार्यकर्ता शिवम् रिछारिया ने भी अनोखे अंदाज में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें गदा भेंट की, जिसे शक्ति और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद हेमंत खंडेलवाल का काफिला शहर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ अस्पताल चौराहा पहुंचा, जहां नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे ने पुष्पवर्षा कर आत्मीय स्वागत किया।
पूरा शहर स्वागत बैनरों और होर्डिंग्स से सजा नजर आया और जगह-जगह कार्यकर्ताओं की भीड़ प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए उमड़ी रही। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा जोश और उत्साह देखने को मिला।
टीकमगढ़ प्रवास के दौरान प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल सीधे पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती से मुलाकात करने सिविल लाइन स्थित उनके निवास पहुंचे। इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों नेताओं के बीच संगठन की मजबूती और स्थानीय मुद्दों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।प्रदेश अध्यक्ष के इस दौरे को भाजपा संगठन के लिए अहम माना जा रहा है, जिससे जिले में पार्टी को और मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत, जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, निवाड़ी विधायक अनिल जैन, जिला प्रभारी पुष्पेंद्र नाथ पाठक,पूर्व मंत्री राहुल सिंह, पूर्व विधायक शिशुपाल यादव, महेश यादव, इंजीनियर अभय यादव, आशुतोष भट्ट, पार्षद राजीव जैन, नगर मंडल अध्यक्ष नरेश तिवारी, विकास यादव, मीरा खरे, सुशील राजपूत सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

