प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम/ राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा के जिला समन्वयक अक्षय दीक्षित मनोनीत किए गए। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अनुशंसा पर भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय संयोजक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, प्रदेश समन्वयक पीसी शर्मा, प्रदेश कांग्रेस आईटी सेल अध्यक्ष अभय तिवारी द्वारा अक्षय दिक्षित को प्रदेश समन्वयक धीरेंद्र शुक्ला ने नर्मदा पुरम जिले का सोशल मीडिया सेल नर्मदा पुरम का जिला समन्वयक नियुक्त किया । जिनकी नियुक्ति पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश शर्मा, युवक कांग्रेस फैजान उल हक, लवलेश जैन, संदीप पाठक, नरेंद्र गौर, सत्यनारायण कटारे, मयंक रजक, मोनू बरखने, संजय नाहरिया आदि कार्यकर्ताओं ने बधाई दी।

