टीकमगढ़। भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) टीकमगढ़ की होनहार सॉफ्टबॉल खिलाड़ी सागरिका पलनीटकर का चयन राष्ट्रीय स्कूल गेम्स हेतु सीबीएसई अंडर-14 बालिका सॉफ्टबॉल टीम में हुआ है। सागरिका वर्तमान में एंजल्स अबोड पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं और खेल प्राधिकरण में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं।
मध्यप्रदेश से एकमात्र खिलाड़ी बनी सागरिका
विशेष बात यह है कि सागरिका पलनीटकर मध्यप्रदेश से चयनित होने वाली एकमात्र खिलाड़ी हैं, जिससे जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
कोच प्रसन्ना कुमार को भी मिली जिम्मेदारी
सागरिका के कोच प्रसन्ना कुमार को भी सीबीएसई टीम का कोच नियुक्त किया गया है, जो टीकमगढ़ के लिए गर्व का विषय है।
नई दिल्ली में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता
राष्ट्रीय स्कूल गेम्स प्रतियोगिता का आयोजन 16 अप्रैल 2026 से 22 अप्रैल 2026 तक नई दिल्ली में किया जाएगा, जिसमें सागरिका अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
जनप्रतिनिधियों व खेल जगत ने दी शुभकामनाएं
इस उपलब्धि पर टीकमगढ़ कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, एंजल्स अबोड पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री मनीष जैन, अंकेश तड़ैया, प्रिंसिपल श्री संदीप श्रीवास्तव, साईं कोच श्री देवेश चंदेल, प्रियंक खरे, धनीराम, प्रिंस सेन सहित समस्त खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों ने सागरिका को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

