इटारसी: डिजिटल साक्षरता सशक्तिकरण को बढ़ाने हेतु आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कौशल रथ यात्रा का आयोजन रानी अवंती हायर सेकंडरी स्कूल, इटारसी में हुआ कौशल रथ बस को हरी झंडी देकर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे द्वारा यात्रा का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत ने माँ सरस्वती एवं भारत माता को तिलक लगाकर माल्यार्पण कर पूजन किया। इस दौरान आईसेक्ट भोपाल से आए ट्रेनर राजकुमार चौहान द्वारा सभी को प्रशिक्षण दिया गया एवं ए आई के विस्तृत लाभों जानकारियाँ दी गई। स्कूल प्राचार्य डॉ प्रताप सिंह वर्मा ने बताया कि यात्रा में विभिन्न स्कूलों एवं संस्थाओं के 372 विद्यार्थी एवं 62 शिक्षक शिक्षिकाओं ने निशुल्क ए आई जागरूकता का प्रशिक्षण प्राप्त किया। आइसेक्ट क्षेत्रीय समन्वयक सचिन कुमार सराठे एवं आनंद शुक्ला ने बच्चों को ए आई ब्रोशर वितरित किये। इस कौशल रथ यात्रा में मदर टेरेसा हाई स्कूल, प्रज्ञान सीनियर सेकेंडरी स्कूल, टी आर एम इंग्लिश मीडियम स्कूल, सेंट पॉल हायर सेकेंडरी स्कूल, स्किल नॉलेज प्रोवाइडर संस्था के अंतर्गत लाइफ लाइन इंस्टीट्यूट, हिन्द कंप्यूटर एजुकेशन, प्रदुमन अकैडमी इटारसी के विद्यार्थी एवं शिक्षक सम्मिलित हुए। यात्रा में मदन मोहन वर्मा, देवेंद्र कुमार चौरे, उदय मसानिया, जितेंद्र मालवीय, शीलमन भींगारदिवे, सुनील सिंह, अंकिता चौधरी, नितिन वर्मा, अनुषा शर्मा, अलका राजपूत, सरिता पटेल, रुचि गुप्ता, रीना चौहान का सहयोग रहा।



