टीकमगढ़। आज दिनांक 19 अप्रैल 2026 को कलेक्टर के निर्देशानुसार मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमपाल सिंह भदौरिया द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 एवं नाली सफाई अभियान 2026 के अंतर्गत नगर के विभिन्न वार्डों में मोहल्ला भ्रमण किया गया।
इसी क्रम में वार्ड क्रमांक 7 स्थित महाराजपुरा क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 400 मीटर लंबी नालियों की साफ-सफाई कराई गई, जिससे क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था में सुधार हुआ और स्वच्छता स्तर में उल्लेखनीय वृद्धि देखने को मिली।
भ्रमण के दौरान नागरिकों से स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। साथ ही दुकानदारों एवं हाथ ठेला संचालकों को समझाइश दी गई कि वे कचरा निर्धारित डस्टबिन में ही डालें, जिससे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाया जा सके।
इस अवसर पर सफाई प्रभारी हवालदार राकेश बल्मीक, पार्क प्रभारी राहुल साहू सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।

