टीकमगढ़। पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशानुसार जिले में बैंकों एवं एटीएम की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और मानकीकृत करने के उद्देश्य से टीकमगढ़ पुलिस द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने 18 अप्रैल 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों की विशेष बैठक आयोजित कर बैंक सुरक्षा के निर्धारित मानकों की विस्तृत समीक्षा की।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में बैंक प्रबंधन के साथ समन्वय स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करें और निर्धारित चेकलिस्ट के आधार पर नियमित एवं प्रभावी निरीक्षण सुनिश्चित करें।
इस अभियान के तहत बैंक एवं एटीएम की सुरक्षा जांच एक व्यापक चेकलिस्ट के आधार पर की जा रही है जिसमें शाखा की मूल जानकारी प्रबंधक के संपर्क विवरण सुरक्षा गार्ड की उपलब्धता व हथियारों की स्थिति सीसीटीवी कैमरों की संख्या कवरेज और कार्यशीलता डीवीआर एनवीआर डेटा बैकअप अलार्म एवं सायरन सिस्टम की स्थिति तथा थानों से उनकी कनेक्टिविटी करंसी चेस्ट सुरक्षा लॉकर व्यवस्था एटीएम सुरक्षा प्रकाश व्यवस्था और भवन की संरचनात्मक स्थिति जैसे महत्वपूर्ण बिंदु शामिल हैं।
इसके साथ ही बैंक परिसरों में सीसीटीवी कैमरों की पूर्ण कवरेज नाइट विजन सुविधा प्रवेश और निकास बिंदुओं की निगरानी तथा डेटा स्टोरेज और बैकअप प्रणाली को भी व्यवस्थित रूप से जांचा जा रहा है। सुरक्षा गार्ड का पुलिस सत्यापन उनकी सतर्कता और कैश हैंडलिंग के दौरान अपनाए जाने वाले सुरक्षा प्रोटोकॉल पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई ने संदेश देते हुए कहा कि सतर्कता समन्वय और तकनीकी सुरक्षा उपायों का समुचित पालन ही सुरक्षित बैंकिंग व्यवस्था की कुंजी है।
इस बैठक में एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा एसडीओपी टीकमगढ़ राहुल कटरे एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रविभूषण पाठक थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव थाना प्रभारी पलेरा निरीक्षक प्रीति भार्गव थाना प्रभारी दिगोड़ा निरीक्षक मनीष मिश्रा थाना प्रभारी खरगापुर निरीक्षक अंबर सिंह सिकरवार सहित सभी थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

