टीकमगढ़। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिले में चलाया जा रहा नशा विरोधी अभियान अब जनआंदोलन का रूप लेता जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के नेतृत्व में लगातार संवाद और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्परिणाम समझाए जा रहे हैं।
18 अप्रैल 2026 को थाना मोहनगढ़ एवं चौकी जेवर क्षेत्र के गांवों में आयोजित कार्यक्रमों में ग्रामीणों महिलाओं और युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। अभियान के दौरान नशामुक्ति के साथ साथ बाल विवाह, दहेज प्रथा जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ भी जागरूक किया गया।
अब तक 485 से अधिक कार्यक्रमों के माध्यम से 80 हजार से ज्यादा नागरिकों को जागरूक किया जा चुका है। पुलिस ने नागरिकों से नशे के खिलाफ सहयोग करने और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी देने की अपील की है।

