टीकमगढ़।हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी हजरत इल्हान शाह बाबा रहमतुल्लाह अलैहे का 83वां उर्स मुबारक नजरबाग दरगाह में 18, 19 एवं 20 मई 2026 को बड़े ही शानोशौकत और अकीदत के साथ मनाया जाएगा। उर्स के सफल आयोजन को लेकर दरगाह परिसर में एक आम बैठक आयोजित की गई, जिसमें शहर के गणमान्य नागरिकों और कमेटी के सदस्यों ने भाग लिया।
विधायक यादवेन्द्र सिंह रहे बैठक में मौजूद
बैठक में उर्स के प्रमुख संरक्षक एवं क्षेत्रीय विधायक दादा यादवेन्द्र सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आयोजन को भव्य और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
तीन दिन होंगे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम
उर्स कमेटी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, 18 मई को सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न वर्गों के जोड़े एक साथ परिणय सूत्र में बंधेंगे। वहीं 19 और 20 मई को शानदार अदबी कव्वाली कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें देश के ख्यातनाम कव्वाल अपनी प्रस्तुतियां देंगे।
कमेटी ने मांगा सहयोग, शहरवासियों से की अपील
उर्स के अध्यक्ष गौरव शर्मा एवं संयोजक अमानत उल्ला टिंकू ने बैठक में उपस्थित सभी लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि बाबा साहब का उर्स पूरे शहर की आस्था का प्रतीक है, जिसे भव्य रूप से मनाने में सभी की भागीदारी जरूरी है।
गणमान्य नागरिकों की रही सक्रिय भागीदारी
बैठक में सूर्य प्रकाश मिश्रा, लक्ष्मण रैकवार, जब्बार खान, टीपू खान, प्रणव जायसवाल, इनाम उल्लाह खान, नवाब खान, डॉ. इसरार, अनीस अहमद, फरीद खान, हाजी अब्दुल हबीब, शेख अख्तर, अब्दुल मुईन, शमशाद, इरशाद, अलीम, सगीर (सेकेट्री), चीनी, हनीफ खान, वहीद खान, नासिर हुसैन, इरशाद कुरैशी, अजहरुद्दीन, शकील खान, जाकिर खान, कय्यूम खान, हाफिज जहीर, शहीद खान, शाहिद खान, अयूब खान, अमजद खान, विक्की, मुमताज अली (बबलू) सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा मीडिया से आमिर खान, समीर खान, नसीम खान और इरफान बाबा भी बैठक में शामिल हुए।
आस्था और एकता का प्रतीक बनेगा उर्स
उर्स कमेटी ने विश्वास जताया कि इस वर्ष भी बाबा इल्हान शाह का उर्स मुबारक सामाजिक समरसता, भाईचारे और धार्मिक सौहार्द का संदेश देते हुए पूरे क्षेत्र में विशेष पहचान बनाएगा।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

