टीकमगढ़। शहर के ललितपुर सागर तालाब बाईपास रोड पर शनिवार शाम 7 बजे सफाई के दौरान कचरे और पॉलीथिन में आग लगते समय हादसा सामने आया है। जिसमें एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। फिर प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी अनुसार पत्रकार रत्नेश पांडेय शाम के समय अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क के किनारे आसपास तालाब में फेंके गए कचरे को एकत्रित कर जलाने का प्रयास किया, इसी बीच किसी पॉलीथिन में मौजूद पुराने बड़े पटाखे में विस्फोट हुआ और बह गंभीर रूप से झुलस गए। घटना में रत्नेश के दाहिने हाथ और चहरे पर काफी चोट आईं है।
बॉक्स
आमजन से आव्हान
पीड़ित पत्रकार रत्नेश पांडेय ने आमजन और शहर वासियों से अपील की है कि शादी समारोह या अन्य कार्यक्रम में बचे या बिना फूटे पटाखों या अन्य विस्फोटक सामग्री को सार्वजनिक स्थलों या कचरे के ढेर पर न फेंके ये हादसे का कारण बन सकते हैं। वही इससे मूक जानवरों या अन्य लोगों को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

