टीकमगढ़। राष्ट्रीय सरपंच संघ के आह्वान पर जिला स्तरीय सरपंच संघ ने सोमवार 27 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 03 वजे एक 18 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के नाम जिला प्रशासन को दिया है। इन 18 बिंदुओं में सरपंच संघ ने उल्लेख किया है कि सरकार ने सरपंचों के लिए जो घोषणाएं कीं थीं वह आज तक पूरी नहीं की गई एवं राशि के अभाव में ग्राम पंचायतों का विकास रुका हुआ है ज्ञापन जिला सरपंच संघ के अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला के नेतृत्व में दिया गया जहां तमाम ग्राम पंचायतों के सरपंच मौजूद थे। ज्ञापन के दौरान सरपंच संघ के टीकमगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष सरदार सिंह यादव,कार्यवाहक ब्लॉक अध्यक्ष मानसिंह लोधी राधापुर, ब्लॉक अध्यक्ष जतारा रंजीत यादव, ब्लॉक अध्यक्ष बल्देवगढ़ सोनू तिवारी, ब्लॉक अध्यक्ष पलेरा महेश यादव, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रियंका लोधी सहित पठा सरपंच जय राम राय, नैनवारी सरपंच गोकुल लोधी सहित सरपंच संघ के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। ज्ञापन के दौरान सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष दाऊ महेंद्र सिंह बुंदेला ने कहा कि मुख्य मुददा राशि का अभाव है पांचवें वित्त सहित रोजगार गारंटी की राशि नहीं दी गई है जिसके चलते ग्राम पंचायतों में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं ,सरकार कहती कुछ है और करती कुछ और है, सरपंच संघ ने आरोप लगाया कि सरकार ने सरपंच संघ के लिए जो वायदे किए थे वह भूल चुकी है। उल्लेखनीय है कि जिला सरपंच संघ ने एक 18 बिंदुओं का ज्ञापन मध्य प्रदेश शासन के मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को सौंपा जिसमें सरपंच संघ ने कहा है कि सरकार ने जो सरपंचों के लिए वायदे किए थे वह भूल चुकी है सरपंचों ने ज्ञापन के दौरान नारे बाजी करते हुए सरकार को चेताया और कहा कि हमारी लंबित मांगों को सरकार जल्दी पूरा करें। और रोजगार गारंटी सहित 5वें में वित्त की राशि जल्द ही जारी की जाए।