टीकमगढ़, 29 अप्रैल 2026। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा के मार्गदर्शन में मंगलवार को संयुक्त कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा पूरे परिसर की गहन साफ-सफाई कर कचरे का तत्काल उठाव कराया गया।
अभियान के दौरान कार्यालय भवन, परिसर एवं नालियों में जमा गंदगी को साफ किया गया। साथ ही परिसर में आने-जाने वाले नागरिकों एवं कर्मचारियों के लिए पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने हेतु प्याऊ भी प्रारंभ की गई।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जताई थी नाराजगी
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
उल्लेखनीय है कि गत शनिवार को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया गया था। निरीक्षण के दौरान परिसर में गंदगी पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे।
कलेक्टर के निर्देशों के परिपालन में नगर पालिका टीकमगढ़ द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया गया, जिसके अंतर्गत परिसर की सफाई के साथ-साथ नालियों में जमा कचरे को हटाकर उसका उचित निस्तारण भी कराया गया।
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
अभियान के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने के निर्देश भी दिए गए। नगर पालिका द्वारा चलाया गया यह अभियान स्वच्छता सर्वेक्षण को ध्यान में रखते हुए शहर में स्वच्छ वातावरण बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

