टीकमगढ़। मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत जिला टीकमगढ़ में गुमशुदा नाबालिगों की तलाश एवं उनकी सुरक्षित वापसी को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन एवं सतत मॉनिटरिंग में जिले की पुलिस टीम संवेदनशीलता, तत्परता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए गुमशुदा बच्चों को उनके परिवारों से मिलाने में निरंतर सफलता प्राप्त कर रही है।
थाना कुड़ीला की कार्यवाही
थाना कुड़ीला में दर्ज अपराध क्रमांक 63/2025 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत गुमशुदा नाबालिग बालिका को दिनांक 28 अप्रैल 2026 को पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल की सहायता से उत्तरप्रदेश के राजापुर से सफलतापूर्वक खोजकर सकुशल दस्तयाब किया गया। बालिका को सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कुड़ीला उप निरीक्षक अरविन्द यादव, प्रधान आरक्षक अनिल शर्मा सहित थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना बल्देवगढ़ की कार्यवाही
थाना बल्देवगढ़ में दर्ज अपराध क्रमांक 116/2026 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत गुमशुदा 01 नाबालिग बालिका को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2026 को मुखबिर तंत्र एवं साइबरसेल की मदद से दिल्ली से सकुशल दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी बल्देवगढ़ उप निरीक्षक चंदन शाक्य,उप निरीक्षक जेएन भगत,प्रधान आरक्षक तरवेज़ ख़ान, आरक्षक अशफ़ाक़ खान,नीरज पाल,महिला आरक्षक रूबी भाष्कर की सक्रिय भूमिका रही।
थाना जतारा की कार्यवाही
थाना जतारा में दर्ज अपराध क्रमांक 346/2024 धारा 137(2) बीएनएस के अंतर्गत गुमशुदा 01 नाबालिग बालिका को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 28 अप्रैल 2026 को मुखबिर तंत्र एवं साइबरसेल की मदद से दिल्ली से सकुशल खोजकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जतारा उप निरीक्षक एन.एस. ठाकुर,प्रधान आरक्षक 141 अमरचन्द्र ,आरक्षक 691 शिव दयाल ,महिला आरक्षक 776 सोनम यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा संबंधित पुलिस टीमों को विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए गए थे। निर्देशों के अनुरूप पुलिस टीमों ने तकनीकी संसाधनों, साइबर सेल एवं स्थानीय सूचनाओं का प्रभावी उपयोग करते हुए सतत प्रयास कर बालिकाओं को सुरक्षित बरामद किया।
विशेष उपलब्धि
वर्ष 2026 में अब तक टीकमगढ़ पुलिस द्वारा विभिन्न राज्यों एवं शहरों से 45 से अधिक गुमशुदा नाबालिगों को सुरक्षित खोजकर उनके परिजनों से मिलाया जा चुका है, जो पुलिस की संवेदनशीलता, प्रतिबद्धता एवं मानवीय दृष्टिकोण को दर्शाता है।
पुलिस अधीक्षक का संदेश
नाबालिगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारी सर्वोच्च जिम्मेदारी है। सतर्कता, संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई के माध्यम से प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित उसके परिवार तक पहुँचाना टीकमगढ़ पुलिस की प्राथमिकता है।

