टीकमगढ़। कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार गुरुवार 30 अप्रैल 2026 को डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष अंजली शर्मा द्वारा शहर भ्रमण कर न्यू बस स्टैंड क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में गंदगी पाए जाने पर तत्काल सफाई कराते हुए जमा कचरा उठवाया गया।
भ्रमण के दौरान प्रभारी अध्यक्ष ने आसपास के दुकानदारों को समझाइश देते हुए निर्देशित किया कि दुकान का कचरा डस्टबिन में ही डालें तथा प्रत्येक दुकानदार अपनी दुकान के बाहर अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें, ताकि क्षेत्र की स्वच्छता व्यवस्था बनी रहे।
इस दौरान उन्होंने बस स्टैंड पर मौजूद आम नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं भी सुनीं तथा नगर पालिका स्तर पर निराकरण का आश्वासन दिया।
इसके बाद नगर पालिका द्वारा संचालित आश्रय स्थल रैन बसेरा का निरीक्षण किया गया। यहां की सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए रैन बसेरा में कार्यरत कर्मचारियों को नियमित साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान उपयंत्री दीपक विश्वकर्मा, सफाई हवालदार राकेश वाल्मीकि सहित अन्य सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

