टीकमगढ़। जिला पुलिस टीकमगढ़ के वरिष्ठ सदस्य सहायक उप निरीक्षक मुईन ख़ान के सेवानिवृत्ति अवसर पर आज दिनांक 30 अप्रैल 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, टीकमगढ़ में एक गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस परिवार के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनकी दीर्घ एवं समर्पित सेवाओं पर चर्चा की गई।
लगभग 28 वर्षों के अनुकरणीय सेवाकाल के उपरांत सेवानिवृत्त हुए श्री मुईन ख़ान को पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर ससम्मान विदाई प्रदान की गई। इस अवसर पर उनके कर्तव्यनिष्ठ, अनुशासित एवं ईमानदार कार्यशैली की सराहना की गई।
पुलिस अधीक्षक ने अपने उद्बोधन में कहा कि मुईन ख़ान का सेवाकाल पुलिस विभाग के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उन्होंने अपने कार्यों के माध्यम से न केवल विभाग की गरिमा बढ़ाई, बल्कि सहकर्मियों के लिए भी एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने उनके स्वस्थ, सुखमय एवं सम्मानपूर्ण भविष्य की कामना की।
समारोह के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं सहकर्मियों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए श्री ख़ान के सरल स्वभाव, कर्तव्यपरायणता एवं समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि उनका अनुभव एवं कार्यशैली आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक सिद्ध होगी।
कार्यक्रम में एएसपी विक्रम सिंह कुशवाहा, रक्षित निरीक्षक कनक सिंह चौहान, थाना प्रभारी देहात निरीक्षक चंद्रजीत यादव सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं परिजन उपस्थित रहे। अंत में सभी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर भावभीनी विदाई दी, जिससे वातावरण आत्मीयता एवं सम्मान से ओत-प्रोत रहा।
टीकमगढ़ पुलिस का संकल्प
जिला पुलिस टीकमगढ़ अपने सेवानिवृत्त अधिकारियों के अमूल्य योगदान को नमन करते हुए यह संकल्प दोहराती है कि उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर जनसेवा, कर्तव्यनिष्ठा एवं उत्कृष्टता की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

