टीकमगढ़। जतारा जनपद की ग्राम पंचायत केशवगढ़ में गर्मी के मौसम को देखते हुए आमजन की सुविधा के लिए सरपंच श्रीमती शशि जैन द्वारा निशुल्क प्याऊ की व्यवस्था कराई गई है। इसी क्रम में 1 मई की सुबह सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन द्वारा स्वयं सुबह 6 बजे पहुंचकर प्याऊ में पानी भरवाया गया, ताकि राहगीरों एवं ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सके। इस पहल की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है।
इसके साथ ही ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को भी प्राथमिकता दी जा रही है। सरपंच श्रीमती शशि जैन द्वारा बनवाए जा रहे सार्वजनिक चबूतरे का कार्य निर्धारित एस्टीमेट एवं गुणवत्ता मानकों के अनुसार कराया जा रहा है। सरपंच प्रतिनिधि पुष्पेंद्र जैन लगातार निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे हैं तथा समय-समय पर स्थल पर पहुंचकर कार्यों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।
ग्राम पंचायत द्वारा जनसुविधाओं और विकास कार्यों के प्रति दिखाई जा रही सक्रियता से ग्रामीणों में संतोष का माहौल है।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

