टीकमगढ़ । जिले में नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध पुलिस का अभियान लगातार प्रभावी रूप से जारी है। आईजी सागर जोन मिथिलेश शुक्ला एवं डीआईजी छतरपुर विजय खत्री के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा राज्य स्तरीय नशामुक्ति अभियान को गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ संचालित किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को क्षेत्र में मजबूत मुखबिर तंत्र विकसित करने, औचक चेकिंग बढ़ाने तथा नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। अभियान की नियमित समीक्षा स्वयं एसपी द्वारा की जा रही है।
इसी क्रम में एएसपी विक्रम कुशवाहा एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के पर्यवेक्षण में थाना मोहनगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। दिनांक 1 मई 2026 को मुखबिर सूचना के आधार पर ग्राम मस्तापुर में दबिश देकर आरोपी कृष्न कलार 19 वर्ष के कब्जे से 11 पेटी अवैध देशी प्लेन शराब जब्त की गई जिसकी अनुमानित कीमत 42 हजार 250 रुपये बताई गई है।
मामले में थाना मोहनगढ़ में अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक अंकित दुबे सहित पुलिस टीम के प्र.आर. रघुवीर, आरक्षक प्रशांत साहू, लक्ष्मीप्रसाद कुशवाहा, रामकेश पटैल, पुष्पराज एवं एनआरएस पंचम सूत्रकार और सुनील की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2026 में जिलेभर में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अब तक 709 प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। इन कार्रवाइयों में 712 आरोपियों के कब्जे से लगभग 3660 लीटर अवैध शराब, जिसकी कुल कीमत करीब 11 लाख 62 हजार 734 रुपये है, जब्त कर प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की गई है।
जिला पुलिस टीकमगढ़ ने आमजन से अपील की है कि नशे के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें तथा किसी भी अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समाज को नशामुक्त और सुरक्षित बनाया जा सके।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

