टीकमगढ़। सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों के प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण के मामले में टीकमगढ़ पुलिस द्वारा अप्रैल माह की राज्यस्तरीय रैंकिंग में ऐतिहासिक रूप से निरंतर छठवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त कर छक्का लगाया है ।
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा दैनिक रूप से सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा की गई एवं संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने हेतु सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया जिसके परिणाम स्वरूप थाना पुलिस बल की अथक मेहनत एवं प्रयास से निरंतर टीकमगढ़ पुलिस द्वारा सीएम हेल्पलाइन निराकरण की अक्टूबर माह की राज्यस्तरीय रैंकिंग में प्रदेश में छठवीं बार प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने सभी थाना /चौकी प्रभारियों को इस उपलब्धि का सेलिब्रेशन थाना /चौकी परिसर में थाना के समस्त पुलिस बल,क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों के साथ उत्साह से मनाने हेतु निर्देशित किया गया है ।
दिनांक 01 मई 2026 को विशेष समारोह का आयोजन जिले के विभिन्न थाना स्तर पर किया गया, जिसमें थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं समस्त पुलिस बल एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे । समारोह का वातावरण उत्साह, गर्व और उमंग से भरा रहा।
कार्यक्रम के दौरान
पुलिस अधीक्षक श्री मंडलोई के संदेश को पढ़कर सुनाया गया।
टीकमगढ़ पुलिस की नवाचार पहल एवं उपलब्धियों की जानकारी उपस्थित आमजन को बताई गई ।
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई वितरण कर बधाई दी गई।
पुलिस कर्मियों ने यह संकल्प लिया कि वे जनता की सेवा और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे।
कई थानों में इस अवसर पर केक काटकर और सामूहिक फोटो खींचकर जश्न मनाया गया।
एसपी श्री मंडलोई ने कहा—
“यह सफलता प्रत्येक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी की कड़ी मेहनत और जनता के प्रति समर्पण का परिणाम है। टीकमगढ़ पुलिस का नाम अब पूरे प्रदेश में उदाहरण के रूप में लिया जा रहा है।”
इस अवसर पर पुलिस बल ने यह संकल्प भी लिया कि आने वाले समय में भी इसी प्रकार सेवा, सुरक्षा और विश्वास की भावना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।
Services And Contact
Latest News
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

