टीकमगढ़। आज दिनांक 03 मई 2026 को कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशानुसार डिप्टी कलेक्टर एवं प्रभारी नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती अंजली शर्मा तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री ओमपाल सिंह भदौरिया द्वारा स्वच्छता सर्वेक्षण एवं नाली सफाई अभियान के तहत शहर का निरीक्षण किया गया।
अभियान के दौरान जागगा चौराहे से कलेक्ट्रेट तक डिवाइडर एवं सड़क किनारे विशेष सफाई कराई गई तथा डिवाइडर के दोनों ओर जमा कचरे को तत्काल हटवाया गया। इसके साथ ही अम्बेडकर चौराहे से न्यू बस स्टैंड तक रोड डिवाइडरों की सफाई कराकर दोनों ओर का कचरा उठवाया गया।
नगर पालिका टीम द्वारा मुख्य मार्गों के सभी डिवाइडरों के अंदर सफाई कार्य कराया गया तथा मुख्य सड़कों की नालियों की सफाई कराकर निकले हुए कचरे का तत्काल निष्पादन कराया गया। अन्य वार्डों में भी नाली सफाई अभियान चलाकर जल निकासी व्यवस्था को सुचारु बनाया गया।
भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने वार्डवासियों की पेयजल समस्याओं का भी मौके पर निराकरण किया तथा नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने और नगर पालिका की कचरा गाड़ी में ही कचरा डालने की अपील की।
नगर पालिका द्वारा चलाए गए इस अभियान से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत होने के साथ-साथ स्वास्थ्य सुरक्षा को भी बढ़ावा मिला है।
इस दौरान नगर पालिका के विजय यादव (सहायक वर्ग-3), अनिल श्रीवास्तव (जलकर सहायक), सफाई प्रभारी हवलदार श्री राकेश वाल्मीकि सहित सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

