टीकमगढ़। प्रदेश स्तर पर संचालित नशा विरोधी अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विक्रम सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस जतारा श्री अभिषेक गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पलेरा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
मुखबिर सूचना पर खेत में दी दबिश
दिनांक 02 मई 2026 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना पलेरा पुलिस टीम द्वारा ग्राम गड़ारी स्थित खेत में विधिवत रेड कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी दशरथ कुशवाहा पिता जयराम कुशवाहा निवासी ग्राम गड़ारी थाना पलेरा जिला टीकमगढ़ के खेत से अवैध रूप से उगाए गए 89 गांजा के पौधे बरामद किए गए।
जब्त किए गए गांजा पौधों का कुल वजन 63.67 किलोग्राम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 25 हजार रुपए आंकी गई है।
एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज
पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 172/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय जतारा में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी पलेरा निरीक्षक प्रीति भार्गव के नेतृत्व में उनि एनडी कोदर, सउनि फूलचन्द्र बौद्ध, प्रधान आरक्षक देवेन्द्र सिंह, रमाशंकर कुशवाहा, बालकिशन श्रीवास, मनमोहन रैदास, रामकिशन अनुरागी, ग्यासी यादव, ध्रुव पटैरिया, मनोज कुमार सहित पुलिस टीम के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति
पुलिस अधीक्षक श्री मनोहर सिंह मंडलोई ने स्पष्ट किया है कि टीकमगढ़ पुलिस नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। समाज को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से सख्त वैधानिक कार्रवाई के साथ-साथ जनजागरूकता अभियान भी आगे लगातार जारी रहेंगे।
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

