टीकमगढ़ । रविवार को अखिल भारतीय लोधी, लोधा, लोध अधिकारी कर्मचारी संघ, आलोक संघ द्वारा छठवां जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी परीक्षा में 75 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले 300 से अधिक मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर जोन के जीएसटी कमिश्नर लोकेश लिल्हारे रहे, जबकि अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामबगस लोधी ने की। मंच संचालन हर्बल सिंह राजपूत द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई। जिसने आयोजन को आकर्षक बना दिया।
सम्मान समारोह में पहले 75 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। जबकि 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले छात्र छात्राओं को मुख्य अतिथि द्वारा विशेष सम्मान प्रदान किया गया। इसके अलावा कक्षा 10वीं, 12वीं, जवाहर नवोदय विद्यालय में चयनित विद्यार्थियों, अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रतिभा दिखाने वाले छात्र छात्राओं, 1 अप्रेल 2025 से अब तक नवनियुक्त एवं सेवानिवृत्त अधिकारी.कर्मचारियों, मीडिया कर्मियों सहित समाज के विभिन्न प्रतिभावानों को भी सम्मानित किया गया।
कृष्णकांत राजपूत को मिली नई जिम्मेदारी
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि की उपस्थिति में लिधौरा के शिक्षक कृष्णकांत राजपूत को आलोक संघ का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामबगस लोधी का तीन वर्षीय कार्यकाल पूर्ण होने के बाद यह नई नियुक्ति की गई। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुमार, गोकल सर, मेघा राजपूत, हर्बल सिंह, डॉ अजय सिंह, डॉ जितेंद्र सिंह सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
टीकेएम लगाना है।
कैप्शन-कार्यक्रम के दौरान

