इटारसी : सन एकेडमी हाई स्कूल द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित बाल मेले का आयोजन किया गया था और पूर्व में मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में कक्षा सजावट चंद्रशेखर आजाद पर नाटिका का मंचन और प्रोजेक्ट वर्क प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इन सभी कार्यक्रमों का पुरस्कार वितरण समारोह आज स्कूल परिसर में आयोजित किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका इटारसी नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री निर्मल सिंह राजपूत एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद श्री शिव किशोर रावत विशेष अतिथि के रुप में आमंत्रित श्री बारेलाल पटेल, श्री उमेश पटेल, विनीत चोकसे, सुदर्शन पटेल , विद्यालय संचालन समिति की सचिव श्रीमती बरखा पटेल शाला के प्राचार्य श्री नटवर पटेल उपस्थित थे।
विद्यालय परिवार द्वारा आज 24/11/2022 को बाल दिवस के उपलक्ष में आयोजित बाल मेले मैं बच्चों द्वारा लगाए गए लजीज व्यंजनों के विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए गए थे उसी क्रम में आज विद्यालय परिवार द्वारा प्रथम , द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 30 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। एवं मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष में कक्षा सजावट , चंद्रशेखर आजाद पर नाटिका का मंचन किया गया था इसके साथ ही विद्यार्थियों द्वारा प्रोजेक्ट वर्क का कार्य किया था जिस में स्वच्छता का संदेश, जल संरक्षण, वायु प्रदूषण और हमारा प्रदेश स्वच्छ मध्य प्रदेश के मॉडल बनाए गए । प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 30 विद्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया नगर पालिका इटारसी के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को जिसमें कक्षा छवि से प्रथम स्थान पाने वाले छात्र शान पटेल और आदित्य मालवीय , द्वितीय स्थान पर कक्षा दसवीं से आदित्य पटेल और आर्यन मालवीय। तृतीय स्थान कक्षा पांचवी से ईशा बामने और वंशिका पटेल को पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में कृष्णा साहू, आयुष कटारे, आशी तिवारी , श्रद्धा महाले, पीयूष राजपूत , अजय चौधरी , रुचि राजपूत , सोनाक्षी मेहरा। दिशा सोनी इत्यादि को सम्मानित किया गया। सन एकेडमी हाई स्कूल आधुनिक इटारसी की कक्षा दसवीं की छात्रा कुमारी प्रियंका रोहे द्वारा 3 घंटे की मेहनत से पहली बार इटारसी नगरपालिका के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत का फोटो बनाया गया । कुमारी प्रियंका रोहे को उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय परिवार की और से हार्दिक-हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी गई।विद्यालय परिवार द्वारा कुमारी प्रियंका रोहे को ट्रॉफी और 1100/- रुपए की नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय परिवार द्वारा नगर पालिका के उपाध्यक्ष निर्मल सिंह राजपूत का शॉल श्रीफल , भारत माता के छायाचित्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। श्री राजपूत जी ने विद्यालय परिवार को बहुत-बहुत बधाई दी और यह जानकार बहुत आश्चर्य व्यक्त किया कि संचालक नटवर पटेल के दोनो बच्चे आदित्य और शान पटेल भी इसी स्कूल मे शिक्षा ले रहे है मलतब स्कूल मे उच्च गुणवत्ता के साथ पढ़ाई कराई जा रही है। साथ ही विद्यालय के संचालक श्री नटवर पटेल को अपने बच्चों के एक शिक्षक के रूप में और पिता की भूमिका अपने स्वयं के विद्यालय सन एकेडमी स्कूल में निभाने के लिए बधाई दी।कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय की शिक्षिका सुश्री सुनंदा बामने द्वारा किया गया। विद्यालय की शिक्षिका सुश्री सुनंदा बामने द्वारा प्रथम बार सफल संचालन के लिए विद्यालय परिवार द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया । समिति की सचिव श्रीमती बरखा पटेल द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।

Services And Contact
Contact info : narmadasamay@gmail.com / +917974372722

