गांधी जयंती पर सेठ लखमीचंद गोठी धर्मशाला में अनूठा आयोजन: विद्यार्थियों के लिए आयोजित हुआ विशेष करियर काउंसलिंग सत्र I
इटारसी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर सेठ लखमीचंद गोठी धर्मशाला ट्रस्ट द्वारा स्थापित बापू प्रवास स्मृति कक्ष में बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। इस अवसर पर ट्रस्ट द्वारा धर्मशाला परिसर में 14 वर्ष से अधिक उम्र के विद्यार्थियों के लिए एक विशेष करियर काउंसलिंग सत्र का अनूठा आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न स्कूलों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपने करियर व भविष्य से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान पाया।
आईएएस सुधीर कोचर और डॉ. राजीव अग्रवाल ने दिए मार्गदर्शन: कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मुख्यमंत्री के उपसचिव श्री सुधीर कोचर (IAS) तथा डॉ. राजीव अग्रवाल थे। श्री कोचर ने विद्यार्थियों को करियर के विभिन्न विकल्पों की जानकारी दी और उनके प्रश्नों के व्यावहारिक उदाहरण देकर उत्तर दिए। वहीं डॉ. राजीव अग्रवाल ने विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बच्चों की जिज्ञासा शांत की और उद्योगों व स्वरोजगार के अवसरों के बारे में विस्तार से बताया।
सत्र के अंत में मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। साथ ही अतिथि वक्ताओं को सुधीर गोठी, सुनील गोठी एवं दिनेश गोठी द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जीनियस प्लैनेट स्कूल, नालंदा स्कूल, रेनबो, ग्रीन मोंटेसरी, गुरु नानक पब्लिक स्कूल, वर्धमान स्कूल आदि शिक्षण संस्थाओं के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बापू के विचारों और स्वच्छता का दिया संदेश: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा, विशेष अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे, डॉ. पांडेय एवं डॉ. उप्पल रहे। अतिथियों का स्वागत सूत की माला पहनाकर किया गया।
-
संयोजक सुधीर गोठी ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि धर्मशाला में बापू प्रवास स्मृति कक्ष स्थापित है, जहाँ बापू के साहित्य और विचारों को सहेजकर रखा गया है। प्रतिवर्ष उनकी जयंती पर ऐसा आयोजन किया जाता है ताकि उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाया जा सके।
-
नगरपालिका अध्यक्ष पंकज चौरे ने कहा कि महात्मा गांधी का सपना स्वच्छ शहर और गांव का था। उन्होंने सभी से शहर को गंदगी मुक्त बनाने में सहयोग की अपील की।
-
विधायक डॉ. सीतासरन शर्मा ने कहा कि गांधी जी के विचारों पर आज पूरा देश चल रहा है। उन्होंने गोठी परिवार द्वारा जनहित में मंदिर निर्माण/मार्ग सुगमता हेतु करोड़ों की भूमि देने के अनुकरणीय कार्य के लिए साधुवाद दिया और पूज्य बाबूजी समीरमल गोठी जी का स्मरण किया।
-
डॉ. पांडेय ने कहा कि गांधी जी का पूरा जीवन देश को समर्पित था और उनके विचारों की चर्चा आज विदेशों में भी होती है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति: इस अवसर पर सुनील गोठी, संजीव गोठी, हेमंत शुक्ला, प्रदीप मालपानी, जम्मू सिंह उप्पल, दिनेश गोठी, नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष राहुल चौरे, विनोद सीरिया, दिनेश थापक, अशोक मालवीय, राजेन्द्र सिंह तोमर, कमल दर्डा, अनिल मिहानी, अशोक सक्सेना, दीपक अग्रवाल, मिलिंद रोंघे, सुरेश रघुवंशी, राजकुमार, अशोक जैन, मोहन झलिया, अमल सरकार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, शिक्षक एवं पत्रकार उपस्थित थे।
कार्यक्रम का सफल संचालन सुनील बाजपेई ने किया तथा आभार प्रदर्शन विनीत चौकसे द्वारा किया गया।
आज का विचार
“सफलता का मूल मंत्र सही समय पर सही मार्गदर्शन और अटूट संकल्प है।
जब ज्ञान और सही दिशा का मेल होता है, तो युवाओं का भविष्य स्वर्णिम बनता है।”
रिपोर्टर: पत्रकार कुणाल पासवान

