इटारसी : शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत सात दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का शुभारंभ मॉं सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। यह प्रशिक्षण अमेरिकन इंडियन फॉउंडेशन, गुरूग्राम (हरियाणा) संस्था द्वारा श्री नीरज साहू द्वारा दिया जा रहा है। प्रथम दिवस पर प्रोजेक्टर के माध्य से रिजयूम बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण हेतु 355 छात्राओं का पंजीयन किया गया। जिन छात्राओं का पंजीयन किया गया है। उन छात्राओं को संस्था द्वारा प्लेसमेंट भी दिया जावेगा। इस अवसर पर डॉ. आर. एस. मेहरा ने कहा की इस तरह के प्रशिक्षण में अधिक से अधिक छात्राओं को भाग लेना चाहिये जिससे उनका भविष्य सुनिश्चित हो सके। स्वामी विवेकानंद प्रकोष्ठ प्रभारी श्री स्नेहान्सु सिंह ने कहा कि कौशल विकास से उत्तम भविष्य संभव होगा तथा महाविद्यालय भविष्य में इस प्रकार की गतिविधिया संचालित करता रहेगा। डॉ. हरप्रीत रंधावा ने कहा की स्किल्स से छात्र अपनी जिन्दगी की किसी भी ऊंचाइयों को छू सकते हैं। यदि छात्र के पास किसी भी तरह की डिग्री है तो वह सिर्फ इन डिग्रियों से अपनी सफ़लता तक नहीं पहुंच सकते। इसके लिए उन में सॉफ्ट स्किल होना बहुत ही जरूरी हैं। सॉफ्ट स्किल्स से वह अपनी जिन्दगी की हर वो ऊंचाई हासिल कर पाएंगे, जिसके बारे में वह सोच भी नहीं सकते। हर फिल्ड में सॉफ्ट स्किल का होना जरूरी है। छात्राओं को प्रशिक्षण प्ररांभ होने की शुभकॉमना देकर उज्जवल भविष्य की कॉमना की। डॉ. संजय आर्य ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्म विश्वास की भावना उत्त्पन्न होती है। इस अवसर पर डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, श्री अमित कुमार, श्री स्नेहान्सु सिंह, डॉ. संजय आर्य, श्री रविंद्र चौरसिया, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. मुकेश चंद्र बिष्ट, डॉ. नेहा सिकरवार, श्री हेमन्त गोहिया, कु. क्षमा वर्मा, कु. प्रिया कलोसिया, कु. रश्मि मेहरा, श्री राजेश कुशवाह एवं छात्राएँ उपस्थित थी।

डॉ. आर.एस. मेहरा
प्राचार्य

