इटारसी : रोटरी क्लब इटारसी द्वारा चिरायु मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भोपाल के तत्वाधान में विशाल निशुल्क कृत्रिम लैंस प्रत्यारोपण शिविर 5 दिसंबर सोमवार को सुबह 11:00 से 2:00 तक सरकारी अस्पताल परिसर राठी हॉस्पिटल में आयोजित किया गया । इस शिविर में चिरायु अस्पताल से आई नेत्र चिकित्सकों की टीम द्वारा शिविर में आने वाले नेत्र रोगियों की जांच की गई रोटरी क्लब अध्यक्ष रिचा शर्मा, सचिव निपुण गोठी, कोषाध्यक्ष रितेश बिरला, संयोजक रामनाथ चौरे की मौजूदगी में शिविर स्थल पर कुल 241 रजिस्ट्रेशन किए गए वहीं जांच के बाद 118 नेत्र रोगियों को ऑपरेशन के लिए भोपाल चिकित्सालय भेजा गया । शिविर के संयोजक रामनाथ चौरे द्वारा इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । इस अवसर पर रोटरी क्लब के पदाधिकारियों में नवनीत कोहली, अजय पटेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

