इटारसी : आज दिल्ली से लौटते समय हरिशंकर शुक्ला राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया कंजूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन एवं उपभोक्ता संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला का आज इटारसी स्टेशन पर अमरकंटक एक्सप्रेस के अल्प समय के दौरान उनका भव्य स्वागत किया गया । विगत दिवस दिल्ली में समाज सेवा में उत्कृष्ट कार्य हेतु एशियन सेंटर फॉर साइंस कल्चर नई दिल्ली के द्वारा भारत सरकार द्वारा अधिकृत ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ला को भारत रत्न इंदिरा गांधी प्रियदर्शनी अवार्ड से ए आई सी सी के महासचिव और मध्य प्रदेश प्रभारी जयप्रकाश अग्रवाल द्वारा दिल्ली में सम्मानित किया गया । इस अवसर पर इटारसी स्टेशन पर उनका भव्य स्वागत दीपक बनोरिया अध्यक्ष नर्मदापुरम ऑल इंडिया कंज्यूमर प्रोटक्शन ऑर्गेनाइजेशन भारत सरकार अधिकृत के नेतृत्व में राजकुमार पटेल, अमर टेलर, ठाकुर साहब, निदा फरहान राहत वेलफेयर सोसाइटी की अध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद मंजू आर्य आदि अन्य लोग उपस्थित थे ।

