इटारसी : शासकीय कन्या महाविद्यालय इटारसी में विश्व बैंक परियोजना तथा ऊर्जा साक्षरता अभियान के अंतर्गत आज राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर कार्यशाला का आयोजन किया गया , जिसमें पोस्टर, स्लोगन, मॉडल तथा नाट्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रवि उपाध्याय एवं डॉ. मुकेश जोठे मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं माल्यार्पण से किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आर एस मेहरा ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण दिवस एक अनुस्मारक है कि अब हम अपने परंपरागत ऊर्जा स्रोतों के साथ आसानी से चल नहीं सकते और अब हमें उनका संरक्षण करना चाहिए। वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. रवि उपाध्याय ने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने के उपायों पर चर्चा की तथा छात्राओं को ऊर्जा संरक्षण के उपायों से अवगत कराया। डॉ. मुकेश जोठे ने वर्तमान परिवेश में सोलर पैनल की आवश्यकता एवं उपयोगिता पर प्रकाश डाला तथा सामान्य प्रयोगों के द्वारा ऊर्जा के दुरुपयोग के दुष्परिणामों से अवगत कराया। आइ.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. हरप्रीत रंधावा ने कहा कि एक पुरानी भारतीय कहावत है कि पृथ्वी, जल और वायु हमारे माता पिता से प्राप्त हमारे लिए एक उपहार नहीं है बल्कि हमारे बच्चों के लिए कर्ज़ है। इसलिए हमें ऊर्जा संरक्षण को एक आदत बनाने की जरूरत है। कार्यक्रम संयोजक एवं ऊर्जा साक्षरता अभियान के प्रभारी डॉ. शिरीष परसाई ने कहा कि ऊर्जा साक्षरता ही ऊर्जा संरक्षण का आधार है, ऊर्जा साक्षरता के माध्यम से लोगों में परंपरागत ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता को कम कर गैर परंपरागत ऊर्जा स्रोतों की उपलब्धता बढ़ाने हेतु उचित प्रौद्योगिकी का विकास तथा संसाधनों का दोहन करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम संयोजक डॉ. संजय आर्य ने कहां कि राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस मनाने का मकसद लोगों को ऊर्जा के महत्व के साथ ही ऊर्जा की बचत के बारे में जागरूक करना है। पोस्टर प्रतियोगिता मैं प्रथम कु. आयुषी यादव, द्वितीय कु. खुशी माहलाह, तृतीय स्थान पर कु. मनस्वी ठाकुर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम कु. प्रिया उइके, द्वितीय कु. रुचिता पताडे एवं तृतीय स्थान पर कु. शारदा मेहरा रही। मॉडल प्रतियोगिता में प्रथम कु. दीपिका पाल, द्वितीय कु. सविता यादव एवं तृतीय कु. राखी यादव ने प्राप्त किया। इस अवसर पर कुमकुम जैन, डॉ. हरप्रीत रंधावा, श्रीमती मंजरी अवस्थी, श्री स्नेहान्सु सिंह, डॉ. संजय आर्य, श्री अमित कुमार, डॉ. शिरीष परसाई, डॉ. शिखा गुप्ता, श्रद्धा जैन, नेहा सिकरवार, तरुणा तिवारी, कु. रश्मि मेहरा, कु. क्षमा वर्मा कु. प्रिया क्लोसिया एवं छात्राएँ उपस्थित थी ।

