प्रदीप गुप्ता/ नर्मदापुरम / लापता सुरेंद्र कुशवाहा निवासी दीवानी चंदपुरा मुरैना का रहने वाला, जो 3 माह पहले घर से बिना बताए आ गया था एवम पैदल पैदल ग्वालियर, मुरैना से बाबई पहुंचा। सांगा खेड़ा से उक्त व्यक्ति के होने की सूचना के आधार पर थाना देहात की पुलिस बीट 4 आरक्षक सतीश, आरक्षक बृजेश राठौर ने बड़ी मेहनत लगन से ढूंढा। एफआरबी 4 द्वारा ग्राम सांगाखेड़ा से उसके भाई अमरीश कुशवाह के साथ रेन बसेरा में छोड़ा। इस कार्यवाही में प्रधान आरक्षक मनोज निमोदा, पायलट हितेंद्र चौरे, थाना देहात का सहयोग रहा।

