इटारसी : शासकीय कन्या महाविद्यालय, इटारसी में स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के अंतर्गत सात दिवसीय कौशल विकास प्रशिक्षण का समापन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मॉं सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। यह प्रशिक्षण अमेरिकन इंडियन फॉउंडेशन, गुरूग्राम (हरियाणा) संस्था द्वारा दिया जा रहा था। आज समापन अवसर पर प्रदेश समन्वयक श्री दीपक घोष, राज्य एम.आई.एस श्रीमती हर्षिता मंडल, आउटरीच एग्जीक्यूटिव श्री देवाशीष सरकार एवं सॉफ्ट स्किल मास्टर ट्रेनर नीरज कुमार साहू उपस्थित हुए। इन सात दिवसों में रिजयूम बनाना, साक्षात्कार, ई-मेल, एम.एस. ऑफिस, समय प्रबंधन, व्यक्तित्व विकास, आत्म जागरूकता, शिष्टाचार एवं बैंकिंग मैं रोजगार से संबंधित संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण हेतु 380 छात्राओं का पंजीयन किया गया था। इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य मंजरी अवस्थी ने कहा की छात्र डिग्रियों से अपनी सफ़लता तक नहीं पहुंच सकते। इसके लिए उन में सॉफ्ट स्किल होना बहुत ही जरूरी हैं। स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन योजना प्रभारी श्री स्नेहांशु सिंह ने कहा कि इस प्रकार की कौशल विकास प्रशिक्षण से छात्राओं की प्रतिभा में निखार आता है उन्होंने छात्राओं को यकीन दिलाया है कि आगामी माह में प्लेसमेंट के लिए प्रतिष्ठित कंपनियों को आमंत्रित कर छात्राओं को रोजगार दिलाया जावेगा। डॉ. संजय आर्य ने कहा कि जो भी काम हम करते हैं उसमें निपुण या कुशल होना ही कौशल विकास है तथा कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से छात्राओं में आत्म विश्वास की भावना उत्त्पन्न होती है। प्रदेश समन्वयक श्री दीपक घोष ने कहा कि आपके भविष्य की योजनाएं ही इस प्रकार के प्रशिक्षण से पूर्ण होती है। सॉफ्ट स्किल मास्टर ट्रेनर नीरज कुमार साहू ने कहा कि सर्वप्रथम अपने लक्ष्य का निर्धारण कर भविष्य के लिए स्वयं को तैयार कर सकें। अंत में प्रशिक्षण प्राप्त छात्राओं को प्राचार्य, अतिथियों एवं प्राध्यापकगण द्वारा स्वर्ण पत्र प्रमाण-पत्रों का वितरण किया गया इस अवसर पर डॉ. मंजरी अवस्थी, स्नेहान्सु सिंह, अमित कुमार, डॉ. संजय आर्य, रविंद्र चौरसिया, डॉ. मुकेश चंद्र बिष्ट, डॉ. नेहा सिकरवार, डॉ श्रद्धा जैन,हेमन्त गोहिया,क्षमा वर्मा, प्रिया कलोसिया, रश्मि मेहरा एवं छात्राएँ उपस्थित थी ।

