प्रदीप गुप्ता /नर्मदापुरम /(सीहोर) मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि सलकनपुर की विजयासन माता के दिव्य और भव्य स्वरूप के साथ ही यहां विकसित किए जाने वाले देवी लोक में 64 योगनी प्रतिमाओं के साथ माता के 9 स्वरूप की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी।मुख्यमंत्री रविवार को सलकनपर मंदिर प्रांगण में ही परिसर के विस्तार और विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। सांसद और मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर, सलकनपुर ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि देवीलोक की परिकल्पना का प्लान एक सप्ताह में प्रस्तुत करे। जिससे अन्य सभी औपचारिकताएं पूरी कर काम प्रारंभ करवाया जाए। श्री चौहान ने कहा कि नवरात्रि में मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसमे देवी लोक की परिकल्पना को आमजन और श्रद्धालुओ के समक्ष प्रदर्शित किया जायेगा। पर्यटन निगम के एम डी ने बताया कि मंदिर के वर्तमान में चल रहे पार्किंग निर्माण, दुकान निर्माण , तालाब सौंदर्यीकरण आदि के कार्य लगभग 60 फीसदी पूर्ण हो गए है और मार्च तक सभी काम पूरे कर लिए जाएंगे।

